Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद बिहार

ग्रीन फिल्ड कालोनी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और दरभंगा सहित देश में छठ पूजा की धूम।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहार छठ पूजा आज पूरे देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया आज छठ पूजा करने वाले व्रतियों ने पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को पूजा अर्चना की। चार  दिनों तक चलने वाला यह कठिन पर्व हैं।कल रविवार को सुबह के वक़्त उगते हुए सूर्य भगवान को अर्ध देकर पूजा  का समापन किया जाएगा। 


इसी क्रम आज सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्रीमती शिवानी शर्मा ने छठ पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रीमती बंदना सिन्हा, श्रीमती सुषमा शर्मा, सोनी मांझी व दीपक शर्मा के अलावा आदि लोग उपस्थित थे। इसके अलावा फरीदाबाद के ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण  मंदिर के समीप ग्रीन फिल्ड छठ पूजा समिति के बैनर तले छठ पूजा आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, संजीव ठाकुर, अनिल शर्मा, अनुराग अलोक,मनोज सिंह,तोमर,विनीत चतुर्वेदी, मनोज झा, संजीव त्रिपाठी,नंदन कुमार, शम्भू सिंह, रंजीत सिंह,राघवेंद्र त्रिपाठी,राजीव सिंह ,संजय कुमार उपस्थित थे।   



इसके अतिरिक्त बिहार के दरभंगा जिले आयोजित छठ पूजा में श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव,श्रीमती सुधा सिन्हा व श्रीमती अन्नू नामक महिला ने अपने घर के ऊपर बने एक  आर्टिफियल तालाब में खड़ी होकर डूबते हुए सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान अरुण श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, अंजनी सिन्हा, श्रीमती रीता सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा , आकर्षण सिन्हा, सौरव सिन्हा, के अलावा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।            

Related posts

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने नौकर पर कातिलाना हमले करने के आरोपी को प्रॉपर्टी डीलर बाप -बेटे को किया गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सजदा प्रोग्राम के द्वारा मानव रचना ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को दी श्रृद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड बिल्डर एवं प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने उत्सव की तरह केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मनाया बर्थडे -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!