Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने छठ घाटों पर पहुंचकर पूर्वांचल समाज को दी छठ पूजा की शुभाकामनाएं 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज क्षेत्र के अनेकों घाटों पर पहुंचकर छठ पूजा करने वालों को शुभकामनाएं दीं। सिंगला ने खेड़ी पुल पर आयोजित छठ घाट पर डूबते सूर्य को अघ्र्य देने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और सभी त्यौहार भाईचारे व एकता का संदेश देते है और छठ का त्यौहार बिहार, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ हरियाणा में भी बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है।

जो फरीदाबाद में लाखों की संख्या में रहते हैं और फरीदाबाद की तरक्की में उनका भी बड़ा योगदान है। 36 घंटे का कठिन व्रत कर सूर्यदेव को प्रसन्न कर भक्त अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और समस्त जीवों में जीवन ऊर्जा प्रदान करने वाले सूर्यदेव उनकी मन्नतों को पूरा भी करते हैं।  श्री सिंगला ने कहा कि कांग्रेस सरकार छठ पूजा के लिए विशिष्ट व्यवस्थाएं करवाती थीं लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय और अनदेखी कर रही है।



उन्होंने खेड़ी पुल, पटेल नगर, बिहारी जन मंच द्वारा न्यू भारत कॉलोनी, सेक्टर-4 सहित अन्य जगहों पर आयोजित छठ कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होकर पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ छठ मनाई। इस अवसर पर कामेश्वर भारती, पप्पू साहू, भाई विजय यादव, धीरेंद्र पांडे, पप्पू गिरी, अर्जुन भारती, श्रवण झा, शिवानंद गिरी, लक्ष्मी साहनी, जटाऊ यादव, रंजन भारती, हरेंद्र ठाकुर, ललन गिरी, बृजकिशोर, देवेंद्र, आजाद गिरी, रणजीत भारती, विनोद भाटी, राकेश राजपूत, राजू, संजय, जनार्दन, दिलीप भारती, जावेद, मालती पाठक, सतीश गिरी, संजीव कुशवाहा, जितेंद्र शाह, ललित चौधरी, बद्री प्रसाद, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: यशपाल यादव होंगे फरीदाबाद के नए डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया, 10 वारदातों का खुलासा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!