Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर के साथ गांधी स्मृति का दौरा किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में जर्मनी की चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल के साथ गांधी स्मृति का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जर्मनी की चांसलर की अगवनी की। इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण श्री राम सुतार ने बनाया है। इस स्थल के महत्व का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने डॉ. मर्केल को बताया कि गांधी स्मृति वह स्थान है जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के कुछ महीने गुजारे थे और 30 जनवरी,1948 को उनकी हत्या हुई थी। दोनों विश्व नेताओं ने उसके बाद संग्रहालय का दौरा किया।

संग्रहालय में प्रतिष्ठित कलाकार उपेन्द्र महारथी तथा शांतिनिकेतन के नंद लाल बोस की छात्रा इंडो-हंगेरियन चित्रकार एलिजाबेथ ब्लूनर द्वारा बनाए रेखाचित्रों और पेंटिंगों का अवलोकन किया। उन्होंने बिराद राजाराम याज्ञनिक द्वारा तैयार डिजिटल वीथिका को भी देखा, जो अहिंसा और सत्यग्रह की विषयवस्तु पर बनी है।



इसके बाद दोनों नेताओं ने संग्रहालय में विविध डिजिटल अधिष्ठापनाओं को देखा जिनमें महात्मा गांधी के बारे में अलबर्ट आइंस्टीन का कथन शामिल है। इसके अलावा 107 देशों में गाये जाने वाले ‘वैष्णव जन तो’ का गायन संबंधी इंटरऐक्टिव कियॉस्क भी देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी की चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल ने शहीद स्तंभ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस कार्यसमिति की हुई बैठक, अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में ।

Ajit Sinha

देश में एकमात्र ऐसी सरकार जो 800 घाटों पर करा रही है आस्था के महापर्व छठ पूजा का दिव्य आयोजन- मनीष

Ajit Sinha

आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर सिर्फ बाप-बेटा ही दिखाई देगें : सीएम नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!