Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने गुम हुए 110 मोबाइल फोनों को तलाश कर असली मालिकों को सौपा , पुलिस का किया धन्यवाद। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील के द्वारा खोए हुए लोगों के मोबाइल फोनों के तलाशने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए क्राइम ब्रांच ,साइबर सेल ने 110 मोबाइल फोनों  को तलाश कर असली आज मालिकों  को सौप दिया। पुलिस इससे पहले दो राउंड 165 फोन तलाश कर लोगों को सौप चुकी हैं। साइबर क्राइम सेल ने जून से लेकर 21 सितंबर तक 275 मोबाइल फोनों को तलाश कर असली मालिकों को सौप चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गया है, क्योंकि अकेले मोबाईल के माध्यम से विभिन्न काम आसानी से व जल्दी हो जाते है और लोग अपना सारा रिकोर्ड, फ़ोटो, बैंक डिटेल व जानकारियां मोबाईल में ही सुरक्षित करके रखते है, जो बहुत ही आसान भी है इसलिए पिछले कुछ वर्षो में मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या में बहुत भारी ईजाफा हुआ है। मोबाईल फोन के यूजर्स की बढती तादात को देखते हुए मोबाईल बनाने वाली कम्पनियों में भी एक-दूसरे से अच्छे व सस्ते फोन बनाकर लोगों तक पहुँचाने की होङ लगी हुई है। जिसके कारण वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गई है।

पुलिस की माने तो वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाईल फोन होने के कारण मोबाईल फोन गुम होने की घटनाएं भी आए दिन सामने आती है। मोबाईल फोन यूजर्स द्वारा उनके जरुरी दस्तावेज सॉफ्ट डेटा के रुप में मोबाईल फोन में स्टोर किया होने के कारण व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मोबाईल फोन में स्टोर किया होने के कारण मोबाईल फोन यूजर्स को उनके मोबाईल फोन गुम होने पर आर्थिक हानि सहित बहुत परेशानियां उठानी पङती है। अतः मोबाईल फोन खो जाने पर मोबाईल इस्तेमाल करने वाले का जरुरी डाटा व सूचनाएं इत्यादि भी मोबाईल फोन के साथ ही गुम  हो जाती है और मोबाईल फोन गुम होना वर्तमान समय में आम बात हो गई है। इसके अतिरिक्त मोबाईल फोन से धारक के सेंटिमेंट भी जुड़े रहते हैं



पुलिस अधिकारी बताते हैं कि मोबाईल फोन गुम होने पर मोबाईल फोन यूजर्स को होने वाला नुकसान व परेशानियों इत्यादि को मध्यनजर रखते हुए पुलिस कमिश्नर  मोहम्मद अकिल  द्वारा मोबाईल फोन गुम होने के सम्बन्ध मे आने वाली सभी सूचनाओं पर गुमशुदा रिपोर्ट अंकित करने के साथ ही यह भी आदेश दिए थे कि गुम हुए मोबाईल फोन्स को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करके उन्हें ढून्ढकर बरामद किया जाए व मोबाईल फोन के असली मालिक को उसके मोबाईल फोन को दिलाया जाए। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक 275 फोनों को तलाश कर असली मालिकों को सौपा गया हैं। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:150 लड़कियों के डीपी में नग्न तस्बीरों को लगा कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने का आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

“शिष्टाचार और कौशल प्रशिक्षण” का उद्घाटन और दो पुस्तिकाओं का अनावरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना धौज में तैनात एएसआई हेमराज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!