Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़,10 देशी पिस्तौल सहित 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : आइजीआइ क्राइम ब्रांच ,द्वारका ने आज अवैध पिस्तौल व बंदूक बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए हथियार तस्करों के पास से 10 पिस्तौल व बंदूक बनाने वाली सामग्री को बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक आइजीआइ क्राइम ब्रांच ,द्वारका को गुप्त सूचना मिली थी कि नजफगढ़ इलाके में  हथियारों का एक खेप लेकर कुछ लोग सप्लाई देने आएंगे। इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने एक विशेष टीम गठित की और गठित की गई टीम को हथियार तस्करों को पकड़ने हेतु  भेज दिया । वहां पर गठित की गई टीम ने पहुंचने के बाद अपना जाल हथियार तस्करों को पकड़ने के  लिए बिछा दिया। जैसे ही हथियार तस्कर चहलवा ,नजफगढ़ में हथियार सप्लाई देने के लिए पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे पुलिस ने चारों तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से 10 देशी पिस्तौल बरामद किए हैं।



गहनता से की गई पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम तालीम खान ,25 साल , निवासी भरतपुर ,राजस्थान,नौमान ,उम्र 35 साल निवासी नूंह ,हरियाणा, नाजर खान , 32 साल , निवासी भरतपुर, राजस्थान बताया। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह मेवात, राजस्थान में पिस्तौल और बंदूक बनाने का कार्य करते हैं। पुलिस ने इन सभी तस्करों के निशानदेही पर फैक्ट्री में छापेमारी की जहां से पुलिस बंदूक बनाने की काफी मात्रा में सामग्री  बरामद की हैं।        

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस शीघ्र करेगी “सेफ सिटी” परियोजना की शुरुआत : डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव -2025 के लिए 26 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha

10 करोड़ रुपए के रंगदारी में शामिल आरोपित 12 करोड़ रुपए की कीमत के 2 किलोग्राम पाकिस्तानी हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!