Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 11 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 11 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव महेश्वर शर्मा को सचिवालय स्थापना का सचिव और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव और करनाल के उपायुक्त कार्यालय के ओएसडी निशांत कुमार यादव को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव और करनाल नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है।
       
एचसीएस अधिकारियों में, पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव दिनेश सिंह यादव को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया गया है। लोहारू एवं सिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर अमरदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। सिरसा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर (नामित) सतबीर सिंह कुंडु को कुरुक्षेत्र और कैथल जिला परिषद तथा  डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कुरुक्षेत्र का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। अंबाला की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव तथा विशेष अधिकारी, ऐपीजेड और हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) मनीता मलिक को पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव तथा हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
 

     
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला की सचिव  और पंचकूला की सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड,पंचकूला की सचिव और स्वास्थ्य सेवाओं की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। तोशाम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर सुभिता ढाका को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। करनाल के सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार आहुजा को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जींद के सिटी मजिस्ट्रेट और जिला परिषद व डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दलबीर सिंह को पानीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा रोडवेज, जींद के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट और लाडवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट और लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिला परिषद व डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनू राम को यमुनानगर जिला परिषद व डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जींद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Related posts

एडीजीपी अलोक राय और एसएसपी कुलदीप यादव ने  यातायात के नए नियमों की जानकारी देते वक़्त सौ हेलमेट वितरित किए। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : ऑनलाइन जंग के लिए जेजेपी ने उतारे 200 युवा, हलकों से लेकर विदेश तक बनाए आईटी सैल के पदाधिकारी

Ajit Sinha

खुशहाल जीवन के लिए कभी न भूलें गांव, स्कूल और माता-पिता को: राज्यपाल दत्तात्रेय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!