Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पत्रकार योगेश गौतम पर हमला करने वाले 3 बदमाशों को किया अरेस्ट:सीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने मात्र 24 घंटों के अंतराल में सोशल मीडिया के पत्रकार योगेश गौतम के साथ मारपीट करने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर, उन लोगों को संदेश देने की कोशिश की जो हर वक़्त पत्रकारों की बुराइयां करते हैं और उस पर किन्हीं कारणों से असंतुष्ट होकर हमला करने के फिराक में रहते हैं। उन्होनें ट्वीट कर साफ़ किया कि पत्रकारों के साथ बतमीजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उनकी इस सोच को पत्रकार लोग खूब पसंद कर रहे हैं क्यूंकि इससे लोग बेधड़क पत्रकारिता कर सकेंगें। क्यूंकि सोशल मीडिया,न्यूज़ चैनल व न्यूज़ पेपर जोकि समाज आइना हैं जिसे देखने के बाद लोगों में जागरूकता आती हैं।



पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने पत्रकार योगेश गौतम के साथ रविवार की रात को मारपीट करने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों हमलाबरों की पहचान करने और एक -एक करके तीनों को मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार करने और पूरे कर्तव्य निष्ठां से अपनी भूमिका निभाने वाले कोतवाली थाने के एसएचओ सुदीप कुमार का कार्य भी सराहनीय हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों के नाम मुख्य आरोपी संजय उर्फ़ बिट्टू,देवेंद्र व बबलू निवासी संजय कॉलोनी,फरीदाबाद हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर -397,भारतीय दंड सहिंता की धारा 147, 149, 323, 354, 379 बी, 506 व आर्म एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। आज गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों को अदालत के सम्मुख पेश कर ,एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। जिस स्कार्पियों गाडी का वारदात के समय बदमाशों ने इस्तेमाल किया था उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: स्टेट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंदर फागना की दो लड़कियों का चयन, रवाना

Ajit Sinha

तिहाड़ जेल से बिल्डरों को जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार बनते ही पृथला क्षेत्र को दी जाएगी विकास की नई गति : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha
error: Content is protected !!