Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति महोत्सव का हुआ आगाज़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उद्योग मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-17 स्थित निवास पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से गणपति महोत्सव का मनाया जा रहा है, महोत्सव की शुरुआत सुबह सबसे पहले सेक्टर-16 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से विघ्न विनायक गणपति बप्पा की भव्य शोभा यात्रा से हुई,शोभायात्रा में बैण्ड बाजों के साथ अलग-अलग झांकियां निकाली गईं,शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुन के साथ घोड़े का डांस लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, गणपति बप्पा की शोभायात्रा जिस-जिस रास्ते से निकली उस रास्ते पर भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार लगा कर गणपति बप्पा की एक झलक पाने के लिए बेताब नज़र आए। शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और उनके भतीजे व बीजेपी के युवा नेता अमन गोयल रास्ते भर सभी का अभिवादन स्वीकार करते और गणपति बप्पा की स्थापना के लिए फरीदाबाद वासियों को आमंत्रित करते रहे।

शोभायात्रा जैसे ही सेक्टर 17 स्थित उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल जी के निवास स्थान पर पहुंची भव्य पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अगले चरण में भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राणप्रतिष्ठा की गई। भगवान गणेश की स्थापना के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी का अभिवादन कर फरीदाबाद और हरियाणा की तरक्की और खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा के स्थापना के अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि हरियाणा के राज्यपाल सत्य देव नारायाण आर्य और गुजरात के राज्यपाल श्रीयुत आचार्य देवव्रत भी भगवान गणेश के दर पर शीष झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कामना की कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे हरियाणा तरक्की की नई नई ऊचाइयों को छुए।



गणपति बप्पा की स्थापना के बाद,लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली जिसका वहां मौजूद लोगों ने जाम कर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर देश के नामी गिरामी कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लिया। विपुल गोयल जी द्वारा मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव पर्व का आकर्षण केवल फरीदाबाद भर नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में होता है,इस बार भी देश भर से कलाकार यहां पहुंच कर प्रतिष्ठित मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश व अमित 40000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंत्री राजेश नागर ने दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में 11 वीं क्लास के दो छात्र के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!