Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

जेटली ने उत्पाद शुल्क अधिकारियों की चिंताओं कों दूर करने का भरोसा दिलाया

संवाददाता : केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की नाराज कर्मचारी संघ ने आज वित्त मंत्री अरण जेटली से मुलाकात की। इन लोगों ने वित्त मंत्री से एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: के क्रियान्वयन के बाद अपनी पदोन्नति तथा कार्य आबंटन को लेकर चिंता जताई।
समझा जाता है कि जेटली ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद केंद्रीय उत्पाद अधिकारियों की नौकरियां नहीं घटेंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड :सीबीईसी: के कुछ अधिकारियों को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड :सीबीडीटी: में शामिल करने की संभावना तलाशेंगे। सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने आईआरएस एसोसिएशन की संयुक्त कार्रवाई समिति को बताया कि अधिक लोगों के कर दायरे में आने से आयकर विभाग का काम बढ़ेगा। ऐसे में उसका कुछ काम का भार सीबीईसी को स्थानांतरित किया जा सकता है।

Related posts

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन, जयराम रमेश और शक्ति सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में क्या कहा, जानने हेतु पढ़े

Ajit Sinha

पहले चरण में हुई जबरदस्त वोटिंग के प्रतिशत ने साफ कर दिया है कि बंगाल की जनता ने प्रदेश में बदलाव का संकल्प ले लिया है।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:गुरुग्राम जाने से बचें, आज हुई झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, जाम में फंसे लोग-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x