Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

राजीव ज्योति यात्रा का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही राजीव ज्योति यात्रा का सोमवार को फरीदाबाद पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और चेयरमैन लेबर सैल एस.एस. प्रकाशम की इस मुहिम की प्रशंसा की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राधा नरुला, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता, गौरव चौधरी, राकेश भड़ाना, डा. एस.एल. शर्मा, सत्यवीर डागर, मनोज अग्रवाल, धर्मदेव आर्य, गजेंद्र सिंह, अनीशपाल, श्याम लाल शर्मा व राधेश्याम सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।



कांग्रेसियों ने संयुक्त रुप से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देशहित में जो योगदान दिया है, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता क्योंकि उनकी सोच सदैव देश को विकसित करने की रही। उन्होंने राजीव ज्योति यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी नेताओं की भी हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि जो अथक मेहनत व हिम्मत वह दिखा रहे है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है और इनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी बल्कि आने वाले समय में कांग्रेस फिर से देश की सत्ता में लौटेगी और उसके बाद सही मायनों में देश का विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही राजीव ज्योति यात्रा 20 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। इससे पूर्व यह यात्रा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, ओडिशा, वेस्ट बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार व हरियाणा में घूम चुकी है।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और दरभंगा सहित देश में छठ पूजा की धूम।   

Ajit Sinha

पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को घर पर ही किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी: शिक्षा अधिकारी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा ऑटो तथा कैब के ऊपर चस्पा किए गए यूनिक आईडी नंबर की मुहिम के आने लगे सकारात्मक परिणाम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!