Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार ,उसके कब्जे से चोरी के 9 वाहनों को किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : एसओएस,क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -18 रोहणी की टीम ने आज रोहणी इलाके के सेक्टर – 28 से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए वाहन चोर के पास पुलिस ने चोरी के एक बाइक सहित 9 कार बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चोर के खिलाफ दिल्ली के अलग अलग थानों चोरी के कई मुकदमें दर्ज हैं।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, क्राइम मुख्यालय राजीव रंजन का कहना हैं कि कल वीरवार को एसओएस 2 ,सेक्टर -18, रोहणी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि,एक वाहन चोर चोरी की क्रेटा कार में सवार होकर सेक्टर-28, रोहणी इलाके में आने वाला हैं। इस सूचना को सही मानते हुए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया और उनकी वहां पहुंच गई और वाहन चोर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया।



जैसे ही मुखबिर द्वारा बताए नंबर का क्रेटा कार आता हुआ दिखाई दिया उनकी सतर्क हो गई जब वह नजदीक पहुंचा तो उनकी ने उस कार को चारों तरफ से घेर लिया और कार चला रहे शख्स को तुरंत दबोच लिया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स ने अपना नाम कुलदीप उर्फ़ लकी निवासी अलीपुर, दिल्ली बताया। उसने बताया कि दिल्ली के अलग -अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के कई वारदातों को अंजाम दे चूका हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 8 कार व एक बाइक बरामद की गई हैं।

Related posts

पुलिस चौकी प्रभारी व बिचौलिया 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट व एक अन्य एएसआई के खिलाफ भी मामला दर्ज

Ajit Sinha

दो बदमाशों ने एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी के हाथ -पैर को छू कर निकल गई दो गोलियां- केस दर्ज

Ajit Sinha

आधुनिकतम सुविधाएं लैंस 100 नई बसों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!