Athrav – Online News Portal
अपराध नई दिल्ली

अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 7 लक्जरी कारें बरामद की गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : साऊथ ईस्ट डिस्टिक्ट के एंटी ऑटो थेफ़्ट एस्कवायर ने अंतर्राज्यीय वाहन चुराने वाले गिरोह के पर्दाफाश किया हैं , इस गिरोह के दो सदस्यों को एएटीएस गिरफ्तार किए हैं। इनसे पुलिस ने वाहन चोरी के 7 मुकदमें सुलझाए हैं और इनके कब्जे से चोरी के 7 लक्जरी कारें बरामद की गई हैं।यह खुलासा आज जिला दक्षिण पूर्वी के डीसीपी चिन्मोनि बिस्वाल ने किया।
डीसीपी चिन्मोनि बिस्वाल का कहना हैं कि साऊथ ईस्ट डिस्टिकट के एंटी ऑटो थेफ़्ट स्कवायर को एक गुप्त सूचना मिली कि मूलचंद रोड से होते हुए लाजपत नगर के रास्ते ब्रेज़ा कार में सवार होकर अंतर्राजीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य आगे निकलेगा। इस सूचना को उन्होनें सही मानते हुए एएटीएस के इंस्पेक्टर प्रेम विवेक के नेतृत्व एक विशेष टीम गठित की गई। उस टीम को मुखिबर के द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। वहां पहुंच कर उनकी टीम ने वाहन चोर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया और इसके थोड़ी देर के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर वाला एक ब्रेज़ा कार आता हुआ दिया जैसे ही वह ब्रेज़ा कार नजदीक आई तो उनकी टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। उस वक़्त कार में दो लोग सवार थे



जिनमें से एक का नाम हसीन,उम्र 24 साल निवासी मेरठ,उत्तरप्रदेश व असलम,उम्र 30 साल निवासी बुलंदशहर,उत्तरप्रदेश हैं। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम ने ब्रेज़ा कार के कागजात दिखाने को कहा तो उन लोगों ने कागज दिखाने में असमर्था दिखाई। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में 6 अगस्त को लिया गया था। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने दिल्ली के अलग -अलग हिस्सों से 7 गाड़ियों को चोरी करना कबूल किया हैं। इन चोरों के पास से चोरी के 7 लक्जरी कारें बरामद की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद:धरना, प्रदर्शन और दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई डेल्टा कंपनी ने पुलिस लाइन में किया अभ्यास

Ajit Sinha

अपराध शाखा, मानेसर ,की टीम की कन्नौज जेल से फरार व 25000 रुपए के इनामी अपराधी के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

नारनौल में 10000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिचौलिया, 2 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!