Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सामाजिक ताना-बाना बनाए रखने में खाप पंचायतों का अहम योगदान: टेकचंद कंडेला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ: खाप के प्रधान व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक श्री टेकराम कंडेला ने कहा कि सामाजिक भाईचारा बनाए रखने के लिए उत्तरी भारत की सभी खाप पंचायतों का अहम योगदान रहा है। आज भी सभी खाप पंचायतें समाज में भाईचारा कायम करने, आपसी विवाद को दूर करना सहित जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, युवाओं को नषे से दूर करना, देष में बढ रही जनसंख्या को रोकना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज भी पूरी तरह से काम कर रही हैं।

श्री कंडेला ने कहा है कि आपस में भाईचारा व सामाजिक सौहार्द को देखते हुए हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाना चाहिए। एक गांव में एक गोत्र में व साथ लगते गांव में शादी नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि अदालतों में लंबित केसों के कारण लोगों को न्याय मिलने मंे बहुत परेषानी हो रही है। इनको जल्द निपटाने के लिए खाप पंचायतों को लोक अदालत का दर्जा दिया जाए ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा है



ताकि बैठकर इन मुद्दों बारे ठीक तरह से अवगत करवाया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ ढुल खाप के प्रतिनिधि श्री सुभाष बड़सीकरी,ढांडा खाप के प्रतिनिधिओमप्रकाश ढांडा, नरवाल खाप के प्रतिनिधि चंद्रपाल नरवाल, बैराणी सभा के पूर्व प्रधान नरेंद्र खटकड,़ भारतीय किसान यूनियन के प्रधान श्री हजूरा सिंह कंडेला, आठगामों के प्रधान धर्मपाल खटकड, मेवा सिंह छातर, नीरज छातर, खापों के अन्य प्रतिनिधि व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रुप डी भर्ती अगले माह तक पूरा करने की घोषणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फील्ड में जेजेपी की गतिविधियां तेज, जिलों में प्रचार के लिए 22 प्रवक्ता घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आज लिया ऐतिहासिक फैसला-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!