Athrav – Online News Portal
हरियाणा

डीसी ने वाटर सप्लाई, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, सीवरेज, बूस्टर, गंदे पानी की निकासी का निरिक्षण किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: उपायुक्त यशपाल ने शनिवार को नगर परिषद पलवल के अधिकारियों के साथ दौरा कर गांव आल्हापुर व फिरोजपुर में अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे, वाटर सप्लाई, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, सीवरेज, बूस्टर, गंदे पानी की निकासी, सडक़ आदि के कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों से अमु्रत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेने के उपरांत इस कार्य को योजनाबद्घ तरीके से समय पर पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि अमु्रत योजना के तहत बनाए जा रहे, वाटर सप्लाई अंडर ग्राउंड वाटर टैंक व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, सीवरेज का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत गांव आल्हापुर में बनाए जा रहे 600 किलो लीटर वाटर सप्लाई अंडर ग्राउंड वाटर टैंक तथा गांव फिरोजपुर में बनाए जा रहे बूस्टर व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट व एक हजार किलो लीटर वाटर सप्लाई अंडर ग्राउंड वाटर टैंक का लगभग 60 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है।उपायुक्त ने माल गोदाम रोड़ तथा शमशाबाद में नालियों के गंदे पानी की निकासी के प्रबंधों, न्यू कालोनी व सल्लागढ़ कालोनी में रेलवे लाईन के साथ वाली सडक़, डिवाइडर आदि का जायजा लिया। जायजा लेने के उपरांत उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को नालियों के गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उपायुक्त के साथ नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह,नगर परिषद के पालिका अभियंता प्रवीण राघव, कनिष्ठï अभियंता जीतराम व सतेन्द्र, पटवारी सुनील सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रेवाड़ी को बनाएंगे पूर्णतया नशा मुक्त , अपराध मुक्त व महिलाओं के सुरक्षित : पुलिस महानिदेशक

Ajit Sinha

अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान स्वरूप 1000 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं-सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पूज्य संतों ने दिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!