Athrav – Online News Portal
Uncategorized

‘भाई’ ‘बहू’ के लिए प्रचार करेंगे मुलायम सिंह यादव

 सवांददाता, लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव प्रचार के लिए तैयार हो गए हैं. पहले उन्होंने कहा था कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन के लिए वह प्रचार नहीं करेंगे. अब यह तय हो गया है कि मुलायम अपने भाई शिवपाल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.मुलायम 11 फरवरी को जसवंतनगर के ताखा में चुनावी जनसभा करेंगे. इसके बाद 13 फरवरी को जसवंतनगर में चुनावी जनसभा करेंगे. जसवंतनगर से शिवपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. वह 14 फरवरी को लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार व अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे. राष्ट्रीय लोकदल ने उप्र विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को भी शामिल किया था, लेकिन मुलायम इस पार्टी के प्रचार के लिए तैयार नहीं हुए.

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के बाबा नगर में स्कूटी सवार दो छात्रों की स्कूटी खड़ी ऑटो में टकराई, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर।

Ajit Sinha

मेट्रो एडवाइजरी: जानने के लिए पढ़े, क्या हैं जारी एडवाइजरी में

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गांव मच्छगर और मुंझेड़ी के दो अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x