Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अमित शाह : कांग्रेस के शासनकाल जैसा भ्रष्टाचार कहीं नहीं देखा

 सवांददाता, टिहरी: उत्तराखंड के नई टिहरी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रैली के दौरान सीएम हरीश रावत पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल जैसा भ्रष्टाचार कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि बात-बात में कांग्रेस वाले रूठ जाते हैं, कल पीएम मोदी जी ने कहा कि मनमोहन के शासनकाल में करोड़ों के घोटाले हुए तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? और पीएम मोदी ने इसमें क्या गलत कह दिया। कांग्रेस ने एक ऐसा पीएम दिया जिसकी आवाज राहुल बाबा और उनकी माता जी के अलावा किसी ने नहीं सुनी।

अमित शाह ने रैली के दौरान राहूल पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा ने सर्जिकल स्ट्राइक होने पर पीएम मोदी के लिए खून की दलाली का आरोप लगाया था, वह अपना बयान भूल गए? पीएम नरेन्द्र मोदी 12 हज़ार करोड़ का प्रॉजेक्ट लगाने उत्तराखंड आये लेकिन हरीश रावत के मुंह से धन्यवाद का एक शब्द तक नहीं निकला। दिल में अगर जज़्बा हो तो रास्ते निकाले जा सकते हैं, लेकिन हरीश भाई आपके दिल में तो बस ये है कि कहां से पैसा बटोरा जाए। हिंदू महासभा ने बीएसपी को समर्थन का ऐलान किया।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और रक्षा मंत्री के बारे क्या कहा-वीडियो

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी ने आज उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनाव में चार उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।  

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x