Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जसाना व सिढौली में बसाई गई अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफरकमेंट ने आज गांव जसाना व सिढौली में कलोनिनाइजरों के द्वारा अवैध रूप से बसाई जा रही तीन अवैध कालोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में किया गया हैं। अधिकारी की माने तो अवैध रूप से बसाई गई कालोनियों में प्लाट खरीदने व निर्माणों को बनाने से बचे।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्होनें लम्बें वक़्त से शिकायतें मिल रहीं थी कि गांव जसाना व सिढौली में कलोनिनाइजरों के द्वारा अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से तीन कालोनियों को विकसित कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि मिली शिकायतों की सबसे पहले उन्होनें जांच कराई गई जिसमें शिकायतों को सही पाई गई। अवैध कालोनियों में दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय,3 निर्माणधीन रिहायशी मकानें,50 डीपीसी,बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे और पुलिस बल का नेतृत्व एएसआई सतपाल सिंह कर रहे थे।

Related posts

ओड़िसा के पर्यटन सचिव बलवंत सिंह ने किया सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -12 स्थित खेल परिसर से मैराथन को जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,1600 हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : थर्टी सिक्स ट्योटा शोरूम के प्रांगण से किस तरीके से शख्स ने की नई फॉर्चूनर गाडी की चोरी देखिए सीसीटीवी फुटेज में और सुनिए पुलिस की ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!