Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पेट्रोल -डीजल के दाम बढा कर देश की जनता को महंगाई के दलदल में धकेला: कांग्रेसी नेता लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने केंद्र सरकार के बजट को केवल दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में जनता को कुछ नहीं दिया गया उलटा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर उनपर और दबाव डाल दिया गया है। श्री सिंगला ने कहा कि तमाम बढ़ चढक़र दावे करने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव जीतने के बाद अपने पहले बजट में ही जनता को झुनझुना थमा दिया है। सरकार ने आम व्यक्ति को कुछ नहीं दिया।



बजट के अनुसार अब कैश निकासी पर टीडीएस का प्रस्ताव किया गया है। सरकार ने पहले ही नोटबंदी और जीएसटी से लोगों की,बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है। अब वह लोगों को खड़े भी नहीं रहने देना चाहते हैं। सरकार कह रही है कि वह कैश को चलने नहीं देगी। तो हमारे दैनिक काम कैसे पूरे होंगे। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में फेल सरकार ने नई बोतल में पुरानी शराब ही पेश की है। ऊपर से सरकार अपनी कंपनियों को बेचने का ऐलान बजट में कर रही है। जिससे संशय की स्थिति बन रही है। इस सरकार में सबकुछ प्राइवेट होने जा रहा है। जब देश में कुछ भी सरकारी बचेगा नहीं तो सरकार की भी क्या जरूरत है।

Related posts

फरीदाबाद: नए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अपना पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रामदेव की अरावली क्षेत्र वाली जमीनों पर पड़ी एल एन पराशर की नजर, पक्षी हो रहे आसमान से गायब,राष्टपति को लिखा पत्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बीते 14 महीनों में अपने महकमें को मस्त माहौल में रखा, साथ में आमजनों को भी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!