Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जनता पानी की बूँद-बूँद के लिए तरस रही है,वही पानी माफिया पानी बेच कर मालामाल हो रहे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शहर की अधिकतर जनता बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रही है। शहर के ही पानी माफिया इन दिनों खूब मालामाल हो रहे हैं। फरीदाबाद जिले की बात करें तो पानी माफिया नगर निगम को रोज करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। ये कहना है बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर का जिन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि फरीदाबाद की दर्जनों कालोनियों में एक हजार से ज्यादा लोग अवैध रूप से पानी की मशीनें लगा रखे हैं और हर पानी विक्रेता रोज लगभग 10 हजार रूपये रोज कमा रहा है। इन माफियाओं में अधिकतर माफियाओं ने नगर निगम से पानी का कनेक्शन नहीं ले रखा है।



पाराशर ने कहा कि शहर की किसी भी कालोनी में चले जाओ, हर कालोनी की गली के नुक्कड़ पर किसी न किसी पानी माफिया ने मशीन लगा रक्खी है और जब पानी की सप्लाई होती है तो सप्लाई का पानी ये माफिया बड़ी-बड़ी मोटरें लगा बड़ी-बड़ी टंकियों में भर लेते हैं इस कारण सप्लाई का पानी आगे नहीं बढ़ पाता। उन्होंने कहा कि गली के लोग इन माफियाओं पर निर्भर रहते है और इनसे ही पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। पाराशर ने कहा कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी कई माफियाओं से मिलकर पानी बिकवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में टैंकर माफियाओं का भी बोलबाला है और टैंकर माफिया भी अवैध तरीके से सरकारी ट्यूबेल से पानी भरकर शहर में बेंच रहे हैं। पाराशर ने कहा कि शहर की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है जिसमे इन माफियाओं का अहम् योगदान है। पाराशर ने कहा कि नगर निगम को जल्द से जल्द इन माफियाओं पर लगाम लगाना चाहिए।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 17 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बीपीटीपी बिल्डर पर बरसे मंत्री राजेश नागर, कल जनता की समस्या दूर करें -राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस, 17 एचसीएस, 2 आईपीएस व 16 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!