Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सिटी बस में यात्री के छूटे पर्स को वापस लौटा कर अंकित कुमार ने पेश किया ईमानदारी का उदाहरण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:गुरुगमन महानगर सिटी बस लिमिटेड( जीएमसीबीएल) द्वारा गुरुग्राम शहर में चलाई जा रही सिटी बस सेवा की एक बस में एक यात्री का वॉलेट अर्थात पर्स छूट गया था, जिसे वापस लौटा कर जीएमसीबीएल में कार्यरत सीएसए अंकित कुमार ने ईमानदारी का उदाहरण पेश किया है। इस वॉलेट में उस व्यक्ति के एटीएम कार्ड, कंपनी का आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि सहित कई जरूरी कागजात थे और लगभग 350 रुपये नकद भी थे। अंकित कुमार को यह वॉलेट बस की सीट पर गिरा हुआ मिला जिसे उसने जीएमसीबीएल के अधिकारियों को सौंप दिया।



इसके बाद वालेट के वास्तविक मालिक की खोज करके उसे यह लौटाया गया। जीएमसीबीएल के ज्वाइंट सीईओ अशोक बंसल, मैनेजर अरुण शर्मा, आरटीएल सीपी तिवारी ने वॉलेट के मालिक इम्तियाज अंसारी को अपने कार्यालय में बुलाकर उसे सभी कागजातों व नकद धनराशि सहित वह वालेट लौटा दिया, जिससे इमतियाज बहुत प्रसन्न हुआ और वह अंकित कुमार की ईमानदारी की प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सका। उसने कहा कि उसके वॉलेट में इतने महत्वपूर्ण कार्ड थे जिन्हें दोबारा बनवाने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती और इस कार्यवाही में फीस के तौर पर धनराशि भरने के अलावा उसका समय भी बहुत लगता। श्री अशोक बंसल ने बताया कि इस ईमानदारी के लिए अंकित कुमार को जीएमसीबीएल द्वारा हीरो ऑफ द मंथ घोषित किया गया है, और उसकी फोटो जीएमसीबीएल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है ताकि हर आने जाने वाले को उसकी ईमानदारी के बारे में पता चले तथा कंपनी के अन्य कर्मचारी भी उससे ईमानदारी की राह पर चलने की प्रेरणा ले सकें।

Related posts

गुरूग्राम के वोटर बन चुके प्रवासी निवासी 5 अक्तूबर को जाएं बूथ पर- गौरव सिंह

Ajit Sinha

घर आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरु नानक देव जी ने समाज को जाति- पाति, ऊंच-नीच और छुआछूत के भेदभाव को खत्म करने की सीख दी: राज्यपाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!