Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कई इलाकों में अपनों के बीच मनाई ईद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ईद के पर्व पर अनेक इलाकों में जाकर ईद का मुकद्दस पैगाम लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि ऊपरवाले ने हमें प्रेम का इजहार करने के लिए भेजा है। जिसकी याद दिलाने के लिए त्यौहार किए जाते हैं। श्री सिंगला ने फरीदाबाद विधानसभा के क्षेत्रों इन्द्रा नगर,ऐसी नगर, संत नगर, बाबा नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 19, किसान मजदूर कॉलोनी,पदम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, भारत कॉलोनी आदि जगहों पर लोगों के बीच ईद मनाई। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि ईद हमें अमन व भाईचारे के साथ रहने का पैगाम देती है।



इसीलिए पर्वों का व्यक्ति के जीवन में इतना महत्व होता है। हम सब भारतवासी हैं और हम सबको दुनिया को दिखा देना है कि अनेकता में एकता का सबसे बड़ा उदाहरण भारत ही है। जहां पर अनेक मजहबों, जातियों, बोलियों और पहनावों के बावजूद हम कैसे प्रेम से रहते हैं। एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि रमजान का महीना हमें हमारे जीवन में इज्जत, मान स मान और धर्म के साथ जीना सिखाता है। इस महीने रोजा रखने वाले अपने ईमान को मजबूती देते हैं। उन्होंने सभी रोजा रखने वालों को भी उनकी दुआओं के फलने की प्रार्थना की। उनके साथ खुशबू खान, युनूस खान, बल्लू, उसमान ठेकेदार, हाजी शरीफ, हाजी इरफान, हाजी वकील, सुहैल अहमद, खुर्शीद आलम, जावेद पाशा, जावेद अली, यासमीन खान, संदीप वर्मा, रणबीर नागर, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी पलवल थाने में तैनात एएसआई महेंद्र को 20000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव नाचैली में खाद्य एवं पौषाहार विस्तार इकाई के सहयोग से विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया ।

Ajit Sinha

गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले के लिए सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट वितरण के लिए 3,638.21 करोड़ रूपए के कार्यों की भी मिली मंजूरी- विज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!