Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 6 लोग हुए गिरफ्तार,वीडियो आप स्वंय देखिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -28 चौकी पुलिस ने सेक्टर -29 ,हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में छापा मार कर 6 लड़कियों समेत कुल 7 लोगों गिरफ्तार किए हैं। पकड़ी गई आरोपी लड़कियों में से एक महिला संचालिका हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर,देर रात पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने सभी लोगों को नीमका जेल भेज दिया। आप इस वीडियो को स्वंय देखिए और सुनिए.

इंचार्ज प्रकाश सिंह का कहना हैं कि रात के वक़्त जब उनकी के लोग पट्रोलिंग कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें एक सूचना मिली कि सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में वैश्यावृति का धंधा इस वक़्त धडल्ले चल रहा हैं और इस वक़्त उस मकान में छापा मारा गया तो वहां से काफी लड़कियां व लड़के आपत्तिजनक हालत में मिल सकतें हैं। उनका कहना हैं कि मुखबिर की इस सूचना को सही मान कर उन्होनें अपने बड़े अधिकारीयों इस बारे में जानकारी दी.इसके बाद उनके आदेश के अनुसार छापा मारने के लिए एक विशेष टीम तैयार की गई.जिसमें एक बोगस ग्राहक और महिला पुलिस को शामिल किया गया। उनका कहना हैं कि मुखबिर द्वारा बताए गए मकान में योजनाबद्ध तरीके से सबसे पहले एक बोगस ग्राहक को भेजा गया जहां पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उसका सौदा हो गया।



इसके बाद बोगस ग्राहक ने पुलिस को इशारा कर दिया। इसके बाद जेंट्स एंव महिला पुलिस टीम ने एक साथ छापा मारने के लिए उस मकान में पहुंच गई. छापा मारी के दौरान वहां पर पुलिस को एक लड़का -लड़की आपत्तिजनक हालत में मिला। इसके अतिरिक्त तीन लड़कियां गलत काम के लिए तैयार खड़ी थी। उनका कहना हैं कि पुलिस ने एक संचालिका सहित 5 लड़कियां एंव एक लड़के को गिरफ्तार किए हैं.यानी कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़ी गई पांचों लड़कियों सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर -31 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। उनका कहना हैं कि सभी आरोपियों के नागरिक अस्पताल में देर रात मेडिकल कराया गया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी लड़कियों नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के फरीदाबाद आगमन को लेकर CID चीफ आलोक मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के 67 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में 2000 कंबल बांटे जाएंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सीएम मनोहरलाल का ढीला पुलिस प्रशासन, ग्रीन फील्ड के बिल्डर रवि गुप्ता के ऊपर हुए हमलाबरों को नहीं पकड़ पाई, एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!