Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

‘अपनी रसोई’ के माध्यम से लोगों को 5 रूपए में भोजन उपलब्ध करवा रहे है सीनियर सिटीजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल में समाजसेवा का जज्बा हो तो उम्र भी आड़े नहीं आती, ऐसा ही कुछ कर दिखा रहे है सेक्टर-28 के सीनियर सिटीजन्स। यहां के सीनियर सिटीजन्स हर रविवार को आपसी सहयोग से सेक्टर-28 स्थित रघुनाथ मंदिर के सामने ‘अपनी रसोई’ के माध्यम से मात्र 5 रुपये लेकर आम लोगों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवा रहे है। करीब 35 सप्ताह से वह लगातार ‘अपनी रसोई’ के माध्यम से यह कार्य कर रहे है, जो पूरे फरीदाबाद में एक मिसाल बनकर उभरी है। सीनियर सिटीजन त्रिलोकचंद आहुजा ने बताया कि सेक्टर के कुछ सीनियर सिटीजन्सों ने मिलकर यह फैसला लिया कि समाजसेवा का कार्य किया जाए और करीब लम्बे विचार विमर्श के बाद ‘अपनी रसोई’ पर सभी ने मोहर लगा दी।



उन्होंने बताया कि शुरु में उन्हें थोड़ा अजीब लगा परंतु जैसे-जैसे सप्ताह बीतते गए, उनका हौंसला भी बढ़ता गया, आज उन्हें 35 सप्ताह बीत चुके है और उनके इस मुहिम में आज सेक्टर के लोग दिल खोलकर उनके साथ जुटे हुए है और अब उन्हें रविवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन सुबह पार्क में वह पहले योग शिविर लगाते है और उसके बाद अपनी रसोई के माध्यम से लोगों को मात्र 5 रुपये में खाना खिलाते है और यह 5 रुपये भी इसलिए लिए जाते है ताकि लोगों के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे कि वह फ्री में खाना खा रहे है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह में करीब 500 थालियां खाना वितरित करते है और 5 रुपये के हिसाब से जो पैसे आते है और जो बचता है, वह मिल जुलकर अपनी जेब से खर्च करते है। उनकी अब इस मुहिम में लोग भी उनका समर्थन दे रहे है और सामाजिक संस्थाएं व समाजसेवी लोग उन्हें सहयोग करते है। आहुजा ने बताया कि ‘अपनी रसोई’ की इस मुहिम में राजेंद्र शर्मा, के.एल. खेड़ा, गुलशन कुमार, सुश्री द्रोपती आहुजा, कविता शर्मा, सावित्री बजाज, मोहन बजाज, एस.के. सिंगला, पंकज जैन आदि लोग भी बढ़चढक़र हिस्सा लेकर समाजसेवा में अपनी भागेदारी निभा रहे है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज एक राशन डिपो पर की छापेमारी, घोटाला उजागर होने पर कराया मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज 8 इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों, कई एसएचओ को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अखंड अष्टजाम, राम विवाह के कार्यक्रम में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!