Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: अग्रवाल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तनीषा बंसल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद,बल्लभगढ़: मेन बाजार स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तनीषा बंसल ने जिला फरीदाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा स्कूल के 18 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने सभी होनहार छात्र छात्राओं को इनाम देते हुए उनके भविष्य की सुखद कामना की है तथा आगामी समय में उनकी हर संभव मदद करने की भी बात कही है।


अग्रवाल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रवीण कपूर ने बताया कि उनके स्कूल की कॉमर्स के छात्रा तनीषा बंसल ने 99% अंक प्राप्त करके पूरे जिले में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि तनीषा के अलावा मुक्ता छात्रा ने 97 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए हैं और इन दोनों के अलावा 17 और बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लेकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। श्रीमती कपूर ने बताया कि अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता सचिव दिनेश गुप्ता एडवोकेट ने इन सभी बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है और सभी बच्चों को यह आश्वासन भी दिया है कि भविष्य में कॉलेज स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में यदि बच्चों को उनके संस्थान की जरूरत पड़ेगी तो वे तत्पर रहेंगे। स्कूल की छात्रा तनीषा बंसल ने बताया कि इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए पिछले 1 साल में एक भी दिन उनके घर में टेलीविजन नहीं चलाया गया। और उसी का कारण है कि वह इस दौरान पूरी मेहनत कर सकी और इस उपलब्धि तक पहुंच सकी।

Related posts

फरीदाबाद : सेव अरावली ने कई संस्थाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के गलत फैसले के खिलाफ शांति मार्च निकला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद कुमार को किया बर्खास्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!