Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ईवीएम,बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैण्डेमाइजेशन आनॅ लाईन किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मंगलवार को चुनाव पर्यवेक्षक जनरल संजय कुमार की मौजूदगी में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी के मार्ग दर्शन में ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम,बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैण्डेमाइजेशन आनॅ लाईन किया गया ।यह रैण्डेमाइजेशन ज़िला के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं/प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया । इस दौरान उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं श्रीमति बैलीना,डीआईओ एलएन मित्तल,चुनाव तहसीलदार दिनेश कुमार सहित सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधि तथा ईसीएम रैण्डेमाइजेशन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।


एनआईसी के डीआईओ एलएन मित्तल ने आनॅ लाईन ईवीएम रैण्डेमाइजेशन करने पूर्व ईसीएम,बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट,वीवीपैट मशीन के बारे विस्तार पूर्वक बताया । उन्होंने कहा कि ईवीएम रैण्डेमाइजेशन से पूर्व किसी को भी यह जानकारी नहीं होती कि कौन सी ईवीएम किस बूथ पर लगाई जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की दो या तीन बार ईवीएम रैण्डेमाइजेशन करके भी आनॅ लाईन दिखाई । उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम का रैण्डेमाइजेशन किया गया ,ताकि मतदाताओं की जरूरत अनुसार तथा किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रभावित ना हो । उन्होंने ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 1361 मतदान केंद्रों के 10 प्रतिशत अतिरिक्त सहित कुल 1498 ईवीएम का रैण्डेमाइजेशन किया गया । उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला के फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के 233 बूथों के लिए कुल 256 ईवीएम,बङखल विधानसभा क्षेत्र के 230 बूथों के लिए 253, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र 207 बूथों के लिए 228,फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 207 बूथों के लिए 228,पृथला विधानसभा क्षेत्र के 209 बूथों के लिए 230 तथा तिगावं विधानसभा क्षेत्र के 275 बूथों के लिए 303 ईवीएम का बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों का रैण्डेमाइजेशन किया गया ।

Related posts

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी में पहली लॉ एंड टेक्नोलॉजी नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या तेजी से बढ़ रहीं हैं,7 नए मौत,100 नए मरीजों के साथ अब 1210 हो गई हैं।

Ajit Sinha

पंचकुला को गुरूग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!