Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

लिंग्याज में आयोजित रक्तदान शिविर में लक्ष्य से ज्यादा रक्त एकत्रित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लिंग्याज शिक्षण संस्थान के 21वें स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लिंग्याज विद्यापीठ एवं रोटरी कलब फरीदाबाद ईस्ट के सौजन्य से लिंग्याज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो कि शिविर द्वारा रखे गए 100 यूनिट के लक्ष्य से अधिक रहा।


उक्त जानकारी देते हुए शिविर के प्रोजेक्ट संयोजक दिनेश सदाना ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन लिंग्याज विद्यापीठ के कुलपति डॉ. डी.एन. राव ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान विनायक गुलाटी एवं सचिव विक्रम वशिष्ठ भी उपस्थित थे। रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद के उपप्रधान दीपक प्रसाद ने बताया कि बीके अस्पताल फरीदाबाद से डा. सविता यादव के नेतृत्व में 10 लोगों की टीम एवं रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 9 से डा. ओ.पी. गुप्ता के नेतृत्व में 19 लोगों की सक्षम टीम ने रक्तदान शिविर का सफल संचालन किया। रक्तदान के लिए लिंग्याज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ में भारी उत्साह रहा।

Related posts

नोएडा, दिल्ली, में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए मिली राहत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए मानव रचना और यूनेस्को एक साथ आए

Ajit Sinha

फरीदबाद: रफ़्तार का कहर ,आगे जा रहे ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर ,बस में बैठे एक दर्जन लोग हुए घायल,गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर की धुनाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!