Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेक्टर -10, रिहायशी क्षेत्र में चल रहे दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों को कल सील किए जाएंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा सेक्टर -10 -11 में तक़रीबन दो दर्जन प्रतिष्ठानों को सील करेंगें। इस बाबत ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने बड़े स्तर पर बड़ी तैयारी की हैं, यह प्रतिष्ठानें हैं जिसे पहले भी सील किए गए थे और सील तोड़ कर फिर से लोग अपनी प्रतिष्ठानों को चला रहे हैं। इनमें ऐसे भी प्रतिष्ठानें हैं जिनके मालिकों के खिलाफ सेक्टर -7 थाने में हाईकोर्ट के आदेश का अवमानना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।


संयुक्त आयुक्त महिपाल यादव का कहना हैं कि कल शुक्रवार को सेक्टर -10 व 11 में तक़रीबन 24 ऐसे प्रतिष्ठानें हैं जिनको सील किया जाएगा। इसमें होटल, दुकानें ,स्कूल जोकि गैर कानूनी तरीके से रिहायशी मकानों में चल रहे हैं जिन्हें सील करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऑल फरीदाबाद नगर निगम ने कई प्रतिष्ठानों को पिछले दिनों सील भी कर दिया था । वावजूद इसके वह लोग लगे हुए सील को तोड़ कर अपना धंधा चला रहे थे। उनका कहना हैं कि जिन लोगों ने सील तोड़ कर अपना धंधा चला रहे हैं उनको इससे पहले कई बार वह लोग बंद करने की चेतावनी दे चुके हैं। वावजूद इसके वह लोग धंधा चलाते आ रहे हैं. क़ानूनी नियमों का बार बार मजाक समझने वालों के खिलाफ करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ सेक्टर -7 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वावजूद इसके वह लोग अपने प्रतिष्ठानों को चला रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने फिर से खुले हुए सभी प्रतिष्ठानों को सील कल शुक्रवार को किया जाएगा।

Related posts

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के चारों जोनों में अवैध बेसमेंट की सर्वे करने के आदेश निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्त को दिए।

Ajit Sinha

कंटेनमेंट जोन व साथ लगते बफर जोन में सभी घरों में आईएलआई के पेसेंट की पहचान की जाए: यशपाल यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!