Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

स्टार नाइट में गायक मिलिंद गाबा ने जमाया रंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2019’ का रंगारंग समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन स्टार नाइट में गायक मिलिंद गाबा मुख्य आकर्षण रहे तथा उन्होंने अपने हिट गानों पर प्रस्तुति दी, जिसका विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कलमायका के अंतिम दिन मिस्टर व मिस कलमायका के परिणाम भी घोषित किये गये। मिस्टर कलमायका का खिताब निखिल यादव को दिया गया जबकि ऋषि बहेती मिस कलमायका चुनी गयी। मिस्टर फ्रेशर श्रेणी में नमन थिथा तथा मिस फ्रेशर श्रेणी में अंशुल डागर विजेता रहे।


उत्सव में पहली बार रखा गया मिस्टर एलुमनाई का खिताब हरिश भारद्वाज को प्रदान किया गया। समापन समारोह में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज नेहरू मुख्य अतिथि रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि हर वर्ष विद्यार्थी उत्सव को नई ऊंचाईयां दे रहे है। विद्यार्थियों ने उत्सव को सफल बनाने में खूब मेहनत की है और यह मेहनत रंग लाई है। समापन समारोह में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नरेश चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सोनिया बंसल की देखरेख में हुआ।
000

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज तुरंत प्रभाव से 137 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट अवश्य पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सुभाष कालोनी में दो पड़ोसियों के बीच जमकर हुई चाकू बाजी में एक शख्स की मौत, 5 जख्मी, देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने विधायक राजेश नागर का किया जोरदार स्वागत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!