Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

दोस्त हो तो ऐसा! सिर्फ 12 साल का लड़का अपने Best Friend को कंधे पर प्रति दिन लाता है स्कूल,देखिए वीडियो

चीन: लाइफ में अगर अच्छा दोस्त हो तो जिंदगी मज़े से कट जाती है. चीन में भी एक ऐसी ही सच्ची दोस्ती देखने को मिली. चीन का एक 12 साल का लड़का अपने दिव्यांग दोस्त को कंधे पर बिठाकर स्कूल लाता है और स्कूल से घर ले जाता है. Xu Bingyang नाम का 12 साल का ये बच्चा अपने दोस्त को पिछले 6 सालों से इसी तरह कंधों पर स्कूल ही नहीं बल्कि सभी क्लासरूम में भी साथ लाता है और ले जाता है.

ये बच्चे चीन के शहर Meishan के रहने वाले हैं. Xu Bingyang का कहना है उसे अपने दोस्त Zhang Ze को कंधे पर इस तरह बिठाना और घुमाना बेहद पसंद है. उसने आगे कहा कि,’ Zhang बेदह ही हल्का है. मैं 40 किलो का हूं और मेरा दोस्त सिर्फ 25 किलो का है. इस वजह से मैं इसे बहुत आसानी के उठा पाता हूं’ Xu Bingyang और Zhang Ze पहली क्लास से एक-दूसरे के साथ हैं. Xu सिर्फ अपने दोस्त को स्कूल ही नहीं लाता बल्कि पढ़ाई, होम वर्क, पानी की बोटल भरना और टॉयलेट जाने में भी Zhang की मदद करता है. Xu की मां के मुताबिक, उनके बेटे को अपने दोस्त की मदद करना बेहद पसंद है और उनकी ख्वाइश है कि वो हमेशा इसी तरह लोगों की हेल्प करे.

Related posts

मेट्रो रेल से एक महिला की सोना और हीरे से भरे बैग उड़ाने के मामले में एक जौहरी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:नव प्रशिक्षित कांस्टेबलों का पासिंग आउट परेड समारोह

Ajit Sinha

8 लाख बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा पेंशन लाभार्थियों के खाते में 5-5 हजार रुपये भेज दिए, 5-5 हजार और देंगे: अरविंद केजरीवाल  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!