Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

मूसलाधार बारिश में भी सड़क पर ड्यूटी करता रहा ट्रैफिक पुलिसवाला, जमकर मिली तारीफ, वायरल हुआ वीडियो

असम के गुवाहाटी में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई थी. जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था. असम के एक ट्रैफिक पुलिसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. असम पुलिस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ट्रैफिक कॉप मिथुन दास बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे हैं. जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है.असम की राजधानी गुवाहाटी में ट्रैफिक कॉन्सटेबल मिथुन दास चौराहे पर भरी बारिश में खड़े हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि न उन्होंने रेन कोट पहना है न ही पानी से बचने के लिए कोई चीज है. वो बारिश में ड्यूटी करते दिख रहे हैं.

8 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि असम पुलिस ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘समर्पण तुम्हारा नाम है. हम बसिष्ठ थाने के कॉन्स्टेबल मिथुन दास को ड्यूटी के प्रति असाधारण निष्ठा और समर्पण दिखाने के लिए उन्हें सलाम करते हैं. उनके असाधारण समर्पण ने हमें दिखा दिया कि कैसे एक तूफान रिमझिम बारिश में बदल सकता है.’  असम के DGP ने भी कॉन्सटेबल मिथुन की तारीफ की है. उन्होंने लिखा- ‘मिथुन का ये वीडियो वाकई प्रेरणादायक है. मैं खुद कॉल करके उनकी तारीफ की है.’

Related posts

ब्रेकिंग: आर्म्स डीलर संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी जो ख़बरें मीडिया में आई हैं, वह बड़े सवाल खड़े करती है- बीजेपी

Ajit Sinha

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सेंघमारी करके 55 लाख रूपए की चोरी करने वाले दो आरोपितों को मात्र 12 घंटों में ही पुलिस ने धर दबोचा। 

Ajit Sinha

दो दोस्तों पर पेपर कटर से कातिलाना हमला करने के सनसनीखेज में पीएस वेलकम की टीम ने दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x