Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

बल्लभगढ़ : राष्टीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर द्वारा आयोजित परिवर्तन बस रैली में पहुंचे गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  बल्लभगढ़:अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन  सरकार  झेली  है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो या दुकानदार हो। यहां  तक  कि  सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं.भाजपा शासनकाल में किसान कोउसकी फ सल की लागत तक  नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है कुछ  पूंजीपतियों  को छोड़ दें तो  बाकी व्यापारी अब अपनी  जमापूंजी से गुजारा  कर रहें हैं गुलाम नबी आजाद  रविवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सबोधित कर रहे थे। बल्ल्भगढ़  मंडी में रैली  का आयोजन में महिला कांग्रेस  की राष्ट्रिय  महासचिव  एवं पूर्व मुख्य  संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या मेंकार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगातेहुए परिर्वतन यात्रा को मोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है किराज्य की दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी.इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार सेनिजात दिलाएगीइस अवसर पर डा. अशोक तंवर , पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप , पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया.इस दौरान रैली कीआयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र  व राज्य में सत्तापरिवर्तन का शंखदान करेगी।  जनविरोधी  हरियाणा  सरकार का  असली चेहरा  जनता के सामने  आ चुका  है। है।भाजपा नेता बिजली चोरी  कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं अब जनता चुनाव में भाजपा को  सबक सिखाने का मन बना चुकी है.2014 में  भाजपा ने जितने  वायदे  किए  थे  अब पांच साल पूरे होने पर वोवायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं। किसान अपनी  बदहाली पर  खून   के आंसू बहा रहा है। कानून व्यवस्था की  स्थिति  बुरी  तरह  चरमरा गईहै। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं बहन बेटियों  की इज्जत  सुरक्षित नहीं   है।   भ्रष्टाचार  चरम  सीमा पर है। विकास के नाम पर  भाजपा नेताओं ने  सिर्फअपना  व  अपने  परिवार का विकास किया है। इस मौके पर  मुख्य रूप से जिला  महिला  कांगे्रस  अध्यक्ष  साधना  सिंह  ने भी सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बडी संख्या में  बल्लभगढ़  विधानसभा  क्षेत्र के वरिष्ठ  नेता व  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस बोली- विपक्ष चाहता है संसद ठीक तरह से चले, पर सरकार संसद सुरक्षा चूक मामले में बहस नहीं चाहती

Ajit Sinha

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने फरीदाबाद के रंजीत को 100000 रूपए मदद देने की घोषणा की।

Ajit Sinha

विधायकों को मिली धमकी मामला: राज्य की एजेंसियां केंद्र की एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर कर रही है छानबीन-गृह मंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x