Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : लखन कुमार सिंगला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद. पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में की भागीदारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनने के बाद राज्य के कांग्रेसियों का जोश हाई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं संग निकले एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भावी मुख्यमंत्री मानते हुए पहले राज्य की सभी दस लोकसभा सीट जीतेंगे, इसके बाद विधानसभा चुनाव में 90 सीटों को जीतकर कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाएंगे।



सिंगला ने कहा कि आज हम राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुनाव में जीत के मंत्र लेने जा रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में जोश की लहर है। सिंगला ने कहा कि जब से श्री हुड्डा को कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, तब से हरियाणा में उनके सीएम बनने पर आला कमान की मोहर लग गई है। अब कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को भी विधानसभा चुनाव की ही तरह लडऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग केंद्र की फेंकू सरकार से परेशान हैं और  राहुल गांधी  की ओर आशा की दृष्टि से देख रहे हैं। वहीं राज्य में सभी को पता है कि केवल श्री हुड्डा ही हरियाणा के पुराने दिन लौटा सकते हैं।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तिथि बढ़ाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूरजकुंड -गुरुग्राम चौक पर शराब के पेटियों से भरे पिककप गाडी सहित चालक राहुल को पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण दलाल ने किया विशाल प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x