Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : सुशांत लोक थाना पुलिस ने आज गाड़ियों के शीशे तोड़ कर कीमती सामानों और नगदी चोरी करने,एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम: सुशांत लोक थाना पुलिस ने आज एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं जो लोगों के गाड़ियों के शीशे तोड़ कीमती सामानों व नगदी को चोरी कर लेता था। पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन ,एक लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स को आज अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स से कुल 4 मुकदमें सुलझाएं हैं।

पुलिस की माने तो सेक्टर -43 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास से बुधवार को एक फार्चूनर गाडी का शीशा तोड़ कर एक लाख रुपए नगद चोरी कर एक शख्स फरार हो गया। इस घटना की शिकायत गाडी के मालिक ने सुशांत लोक थाने में की थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उस शख्स को डेल कंपनी के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम साहब अली निवासी जगदम्बा कालोनी ,आली बिहार ,साऊथ दिल्ली बताया। उसने यह भी बताया कि गुरुग्राम के अलग -अलग थाना क्षेत्रों में 4 वारदातों को अंजाम दे चूका हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए शातिर चोर से 4 मुकदमें सुलझाए गए हैं। इसके पास से चोरी के 4 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किए हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम जिला के गांव दमदमा में रखी एडवेंचर पर्यटन केन्द्र की आधारशिला

Ajit Sinha

सिविल सर्जन ने देरी से और अधूरी रिपोर्ट देने के लिए निजी टेस्टिंग लैब को थमाया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

एक लड़की ने 8 लड़कों के खिलाफ झूठे रेप के मुकदमे दर्ज करवा मोटी ऐठनें, 4 केस कैंसिल, 2 केस कोर्ट में हैं, 2 केस की जांच जारी हैं-अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x