Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हिसार :पानी के टैंकर पर जिला प्रशासन द्वारा नाम पर रंग पोतनेे के खिलाफ दुष्यंत ने मुख्य निर्वाचन आयोग को लिखी चिट्टी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार; भिवानी जिला प्रशासन द्वारा हिसार के सांसद निधि कोष द्वारा गांवों में पीने के पानी के लिए दिए गए टैंकरों पर अंकित सांसद के नाम पर रंग पुतवाने के मामले में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिख कर इस मामले की जांच करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने पत्र में कहा है कि मैंने अपने सांसद निधि कोष से हिसार लोकसभा के 250 से अधिक गांवों में पानी के टैंकर दिए हैं। एमपीलेड्स की गाइडलाइंस के नियम 3.22 के मुताबिक सभी टैंकरों पर संबंधित सांसद का नाम स्थायी रूप से अंकित होना चाहिए।



इसी नियम की अनुपालना में पानी के टैंकर पर मेरे नाम अंकित किए गए थे परन्तु भिवानी जिले के बवानीखेड़ा हलके के गांव दुर्जनुपर में दिए गए पानी के टैंकर पर संबंधित ग्राम सचिव ने जिला प्रशासन के मौखिक आदेशों का हवाला देकर इस टैंकर पर लिखे नाम पर रंग पुतवा दिया।सांसद दुष्यंत ने पत्र में कहा है कि  भिवानी जिला प्रशासन अन्य गांवों के सरपंचों पर भी टैंकरों पर रंग पुतवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि सत्तारूढ़ दल के राज्यसभा सांसद ले. डीपी वत्स द्वारा दिए गए पानी के टैंकरों पर भी संंबंधित सांसद के नाम के साथ साथ भाजपा का चुनाव निशान भी अंकित है जबकि मेरे द्वारा दिए गए पानी के टैंकर पर कोई चुनाव निशान या पार्टी का नाम अंकित नहीं है। दुष्यंत ने भाजपा सांसद द्वारा दिए गए व स्वयं द्वारा दिए गए टैंकरों की फोटों भी इस पत्र के साथ संलग्र की है। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि पहले तो जिला प्रशासन सरकार के दबाब में काम नहीं करने दे रहा था और काम हो गए तो अब उन्हें मिटाने पर तुला हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र में संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा टैंकर पर पुन: नाम अंकित करवाने की मांग की है।

Related posts

”रेलवे लाइन क्रास करने की जितनी भी बंदिशे थी वह सभी मैनें अब दूर कर दी है, अम्बाला छावनी अब जहां तक फैलना चाहे फैल सकता है”-विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेसी विधायक ललित नागर का चिठ्ठा खोला फोन पर गाली देने व धमकाने का ऑडियो मीडिया के समक्ष किया पेश

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष बने डॉ सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बलबीर , चित्रा,बंता प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x