Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सिरसा :‘चप्पल’ से दो ही दिन में डर गए सभी दल. चौटाला साहब की चिट्ठी फाड़ने पर भी इनेलो चुप. दिग्विजय

        अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

सिरसा: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला हम सबके लिए आदरणीय हैं। आज उनकी दी गई चिट्ठी को भाजपा फाड़ कर फेंक देती है, यह सहन करने योग्य नहीं। लेकिन इनेलो के नेता फिर भी भाजपा के पिछलग्गू बने फिर रहे है। ऐसा प्रतीत होता है कि चौटाला साहब इनेलो के लिए आदरणीय नहीं रहे, इसलिए इतना होने के बाद भी इनेलो तो भाजपा से किसी भी हद तक जाकर गठबंधन करना चाहती है। जनता इन सबको चुनावों में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो तो सीएम मनोहर लाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जो कि शर्मनाक करने वाली बात है। ये बात दिग्विजय चौटाला ने रानियां हलका के कई गांवों का दौरा करते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कही।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब भी दूसरे दलों के नेता सुबह उठकर चप्पल पहनते है तो उन्हें जननायक जनता पार्टी व दुष्यंत याद आ जाते है, इसलिए वे बौखलाए हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और  इनेलो के नेताओं का जेजेपी के विरुद्ध बोलना यह सिद्ध करता है कि ये सभी दल जेजेपी की लोकप्रियता से घबरा गए है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को रोकने के लिए सीएम मनोहर लाल, भूपेन्द्र हुड्डा व इनेलो एक होने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली ऐसी सरकार है जो शहीद जवानों पर राजनीति कर रही है। भाजपा के कारण देश प्रदेश में अराजकता चरम सीमा पर है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार ने फसल बीमा के नाम पर किसानों के करोड़ों रुपए हथियाए व मुआवजे के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आज तो भगवान राम भी भाजपा से परेशान है। वे भी सोचते होंगे की बीजेपी कितनी बेगैरत पार्टी है, जो सत्ता के लिए याद करती है, फिर वनवास पर भेज देती है।

इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने लोकसभा चुनावों में सभी दस सीटें जीताने के लिए कार्यकर्ताओे से आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र में अपना दबदबा बनाएं और अपने लोकसभा क्षेत्र से जेजेपी के प्रत्याशी को जितवाने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत में जुट जाए। उन्होंने कहा कि जनता के आर्शिवाद से इस बार प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश में जजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले पहली कलम से किसानों के सभी कर्जे माफ होंगे। वहीं सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। यही नहीं हरियाणा की धरती पर मौजूद बहुप्रतीक्षित कम्पनियों में हरियाणा के नौजवानों के लिऐ प्राईवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे ताकि हर घर के बच्चों को नौकरी मिल सके। वहीं पंजाब के समान वेतनमान, एचटेट खत्म, पेंशन के लिए बुजुर्ग महिला के लिए 55 वर्ष व बुजुर्ग को 58 की जाऐगी। यही नहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारीकरण किया जायेगा। दिग्विजय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे भारी बदलाव कर बेहतर शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी जायेगी।

Related posts

फरीदाबाद:महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की 54 मामलों की सुनवाई, 50 का किया निस्तारण

Ajit Sinha

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ की टीम ने 5 करोड की लूट में फरार चल रहा 1 लाख रूपए का इनामी बदमाश को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x