Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :शहर में कई पार्टियों के नेता हैं, अरावली दो दशकों से अब तक लुटती आ रही है किसी पार्टी के नेता ने आवाज नहीं उठाई,एल एन पराशर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शहर में न को प्रशासन नाम की चीज है और न ही विपक्ष जिस कारण शहर पर कई तरह के माफिया राज कर रहे हैं और शहर में हर तरह का गलत काम जारी है। कहीं हूडा  के अधिकारी बड़ा गड़बड़झाला कर रहे हैं तो कहीं नगर निगम के, कहीं वन विभाग के अधिकारी तो कहीं खनन विभाग के अधिकारी अपना उल्लू सीधा करने में जुटे हैं। ये कहना है बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एल एन पराशर का जिन्होंने दावा किया है कि फरीदाबाद को सत्ताधारी नेता, विपक्षी नेता, कई विभागों के अधिकारी और माफिया मिलकर लूट रहे हैं।

पाराशर ने कहा कि शहर में कई पार्टियों के नेता हैं, अरावली दो दशकों से अब तक लुट रही है किसी पार्टी के नेता ने आवाज नहीं उठाई जिससे लगता है कि ये सब माफियाओं से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगभग एक साल से अरावली के माफियाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, कई तरह के सबूत दिखा रहे हैं। कई माफियाओं पर एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है लेकिन फरीदाबाद के विपक्ष ने कभी किसी गलत काम के खिलाफ आवाज नहीं उठाई जिसका खामियाजा फरीदाबाद के लगभग 25 लाख लोग झेल रहे है। शहर को सबसे प्रदूषित शहर का ख़िताब कई बार मिल चुका है और इस प्रदूषण के जिम्मेदार सत्ता और विपक्ष के नेता हैं।

पराशर ने कहा कि विपक्ष का काम होता है कि सत्तापक्ष के हर उस गलत काम के खिलाफ आवाज उठाना जिससे जनता को किसी तरह की समस्या आती हो लेकिन फरीदाबाद का विपक्ष अपनी राह से भटक गया है। उन्होंने कहा अगर विपक्ष अपना काम ईमानदारी से करता तो सत्तापक्ष के लोग शहर में कोई गलत काम न करवा पाते। उन्होंने कहा कि शहर की कुछ समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर आवाज उठाती रहती हैं लेकिन उन्हें जनता का साथ बहुत कम मिल पाता है और उनकी आवाज दब जाती है। पाराशर ने कहा कि शहर के माफियाओं के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद:पर्यावरण संरक्षण जन आंदोलन बने, यही मिशन LiFE का उद्देश्य: भूपेंद्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार यादव ने आज 12 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x