Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने हाथ -पैर तोड़ने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं तीनों बदमाशों को नीमका जेल भेजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने एक ऐसे गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं जो लोगों के हाथ -पैर तोड़ने का कार्य किया करते हैं। पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से हथोड़ा ,सरिया व लाठी -डंडे बरामद किए गए हैं। इन तीनों बदमाशों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों बदमाशों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं। शुक्रवार को इन तीनों बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस ले जाएगी।

प्रभारी विमल कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज शिव राम निवासी पृथला ,पलवल , मनोज उर्फ़ जीरो निवासी गांव मच्छगर व ईश्वर निवासी बल्लभगढ़ ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। इन बदमाशों ने 3 नवंबर 2018 को एसजीएम नगर निवासी दिनेश शर्मा को रंजिशन सेक्टर -21 बी में हथौड़े ,सरियों से पीट -पीट कर अधमरा कर दिया और उसे मरा हुआ समझ कर सड़क पर छोड़ गए। इस संबंध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उन्होनें आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए हैं आज तीनों बदमाशों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने नीमका जेल भेज दिया। इसके पास से पुलिस ने वारदात में शामिल हथौड़ा , सरिया व लाठी डंडे बरामद किए हैं।

Related posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की जमकर खरीदारी

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: हर गांव में 20 लोगों की टीम बना कर संगठन को करें मजबूत : पंकज गुप्ता

Ajit Sinha

सेक्टर- 17 फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट  मंत्री विपुल गोयल ने किया Healing Hand ऑर्थोपेडिक क्लीनिक का किया उद्घाटन  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x