Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्टीय कौशल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्टीय  कौशल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कुलपति राज नेहरू, डीन आर.एस. राठौर ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक चंचल भारद्वाज ने बताया कि वैल्डिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंट सी.वी. रमन कॉलेज ऑफ इंजीनियर भुवनेश्वर की ओर से 7 व 8 मार्च को आयोजित करवाई गई नेशनल वैल्डिंग लीग ऑफ वुमैन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की बी-वॉक इन रोबोटिक ऑटोमेशन की प्रथम वर्ष की छात्रा लाडली व बी-वॉक इन ऑटोमोटिव मैनुफेक्च्युरिंग की छात्रा ललिता ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे 88 प्रतिभागियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
000

Related posts

देशभर में चार हजार शक्ति केंद्रों पर दिखा संसद जैसा नजारा : ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली के रेट बढ़ाकर महंगाई से त्रस्त जनता पर सरकार ने मारी एक और मार- हुड्डा

Ajit Sinha

अपराध शाखा -3 ने  ज्वैलर्स की घर से 70 लाख नकदी व लाखों के गहने चोरी करने के मामले 3 महिलाएं सहित 5 को धर दबोचा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x