Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हिसार:कुलदीप समर्थक कांग्रेस छोड़ कई सैनी परिवार जेजेपी में शामिल, मय्यड़ में नैना चौटाला ने पार्टी का झंडा देकर किया शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार: गांव मय्यड़ में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कुलदीप बिश्नोई समर्थक रहे अनेक सैनी परिवार  कांगेस छोड़ कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। राजपाल सैनी व अन्य सैनी परिवारों ने डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला की उपस्थिति में जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। विधायक नैना चौटाला ने पार्टी का झंडा देकर उन्हें जेजेपी परिवार का सदस्य बनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वालों में राजपाल सैनी, सुशील सैनी, अजय सैनी, बीरबल सैनी, दीपक सैनी, प्रवीन सैनी, विजय सैनी, कपिल सैनी, अनिल सैनी के परिवार प्रमुख हैं।



नैना चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ता अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी का सदस्य बना कर उन्हें पार्टी जोड़ें। हर कार्यकर्ता घर-घर जाएं, पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और अन्य दलों से जुड़े अच्छे लोगों को जेजेपी से जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि जेजेपी की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते ग्राफ से विरोधी दल खासे परेशान हैं। हर दिन भाजपा, कांग्रेस व इनेलो के अच्छे पदाधिकारी अपने-अपने दलों को छोड़ कर जेजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में जेजेपी प्रत्याशी को मिले 38 हजार मतों से यह साबित हो गया कि प्रदेश में भाजपा का एक मात्र और श्रेष्ठ विकल्प जजपा है।



उन्होंने दावा किया कि पार्टी को जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है, जाहिर है कि 2019 में जेजेपी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। नैना चौटाला ने कहा कि जेजेपी के सत्ता में आने पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। जेजेपी में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में महिला चिकित्सकों की कमी दूर करके हर सरकारी अस्पतालों में महिला डाक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी, डाक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने के लिए छात्राओं की  इंजीनियरिंग व मेडिकल कालेजों की फीस आधी की जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी, प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शीला भ्याण, रमेश गोदारा, हलका प्रधान कर्ण सिंह दैप्पल, सत्यवान कोहाड़, बाली भाटोल, हर्षवर्धन, मुंशीराम बैनिवाल, बलराज बैनिवाल कृष्णा खर्ब सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़: सरकारी कॉलेजों में 1.80  लाख रूपए से कम वार्षिक आय है, उन छात्राओं से ट्यूशन-फीस नहीं ली जाएगी।        

Ajit Sinha

ग्रुप डी की भर्ती में DSC और OSC के लिए आरक्षण, 7596 पदों में से 1209 पद DSC और OSC के लिए आरक्षित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा: अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x