Athrav – Online News Portal
कश्मीर राष्ट्रीय

कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के लंगेट के बाबागुंड गांव में रात भर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के लंगेट के बाबागुंड गांव में रात भर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकियों के शव को शुक्रवार सुबह घटना स्थल से बरामद किया गया. इससे पहले गुरुवार रात करीब 9 बजे सेना की 22 आर आर, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की टुकड़ियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया .इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग रात 1 बजे शुरू हुई.जब बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी तेज की और संदिग्ध स्थान की ओर कुछ फायरिंग की गई. गोलाबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है. इससे पहले 27 फरवरी को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मामंडर में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है. 24 फरवरी को भी कुलगाम के तुरिगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था. यह सभी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बताए जा रहे थे.


इस मुठभेड़ में डीएसपी अमित ठाकुर शहीद हो गए थे. पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन 60 शुरू किया है. सुरक्षाबलों की माने तो घाटी में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं. इसमें से करीब 35 पाकिस्तानी हैं. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी राशिद को मार गिराने से शुरू हुआ सुरक्षाबलों का अभियान अब एक-एक करके जैश के आतंकियों को खत्म करने तक चलेगा.बता दें, पुलवामा में जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने 14 फरवरी को हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ की एक बस का निशाना बनाया गया था. हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

Related posts

खरगे बोले- कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, मोदी एक उदाहरण दिखाएं कि कांग्रेस ने किसी से कुछ छीना हो

Ajit Sinha

आंध्र प्रदेश में बोले राहुल- बाबू, जगन और पवन का रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथ में

Ajit Sinha

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में पुलिस कोरोना योद्धाओं  को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x