Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

फिल्म प्रमोशन के दौरान अन‍िल कपूर ने 10 साल पहले ऑस्कर समारोह में शामिल होने से जुड़ा एक द‍िलचस्प किस्सा सुनाया.मुझे पत्नी सुनीता से जम कर डांट सुननी पड़ी थी

बॉलीवुड के ब‍िंदास हीरो अन‍िल कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हाल ही में र‍िलीज हुई है. फिल्म में पहली बार अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के ऑनस्क्रीन प‍िता की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म अपने सब्जेक्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म प्रमोशन के दौरान अन‍िल कपूर ने 10 साल पहले ऑस्कर समारोह में शामिल होने से जुड़ा एक द‍िलचस्प किस्सा सुनाया. अन‍िल ने बताया, इतने बड़े अवॉर्ड शो में जाने से पहले मुझे अपनी पत्नी सुनीता से जमकर डांट सुननी पड़ी थी.

अन‍िल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, ” ऑस्कर नाइट से पहले मैं अपनी पत्नी सुनीता और बेटी सोनम के साथ चर्चा कर रहा था. उस दौरान मुझे नींद नहीं आ रही थी. मैंने कहा, मुझे सोने दो… तभी सुनीता ने जोर से डांट लगाई और कहा, ऑस्कर छोड़ो, पहले मुझे सुनो. उस द‍िन भी मेरा परिवार ही मेरी पहली प्राथमिकता था. अनिल कपूर ने बताया, ‘जिस समय उन्हें ऑस्कर के लिए बुलाया गया, तब बस यही द‍िल कर रहा था कि कि राम लखन गाने के स‍िग्नेचर स्टेप के साथ एंट्री करूं. लेकिन यह करना ऑस्कर के प्रोटोकॉल के खिलाफ होता इसलिए मैंने वह नहीं किया. लेकिन बाद में मैंने अपनी खुशी अच्छे से सेलिब्रेट किया.बता दें साल 2008 में आई ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म को 2009 में ऑस्कर अवॉर्ड द‍िया गया था. इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, मधुर मित्तल और इरफान खान जैसे बड़े स्टार शामिल थे. इस फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था.अनि‍ल कपूर की 1 फरवरी को र‍िलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफ‍िस पर 13 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म की कहानी समलैंगि‍क र‍िश्तों पर आधार‍ित है.

Related posts

कलाकारों का बड़ी फिल्मों में काम नहीं करने का मतलब उनका बेरोजगार होना नहीं है : नेहा

Ajit Sinha

सूरजकुंड दिवाली मेले-2025 में मेला प्राधिकरण लाखों जुटाने के चक्कर में नहीं जुटा पाई दर्शकों की भीड़, निराश होकर लौटे दुकानदार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, अब उम्र के अंतिम क्षणों में वह प्रकृति के साथ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x