Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच ,पालम विहार ने लूट,हथियारों के बल पर लूटने ,हत्या कोशिश करने व फिरौती मांगने के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच,पालम बिहार ने लूट ,हथियारों के बल लूटने, हत्या की कोशिश ,वाहन चोरी करने व फिरौती मांगने के बांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं, पकडे गए दोनों बदमाशों ने कुल10 वारदातों को करना कबूल किए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो देशी कट्टे,12 जिंदा कारतूस व उत्तरप्रदेश से लूटी गई एक  ब्रेजा कार बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो दोनों बदमाशों के खिलाफ पालम बिहार थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

प्रभारी मनोज कुमार की माने तो उनकी टीम ने आज चौमा गांव,राम मंदिर चौक,गुरुग्राम से दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं जिनके नाम रविंद्र उर्फ़ रब्बू व उमेश उर्फ़ काले निवासी गांव दीघोट ,थाना सदर पलवल हैं, दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं, इन दोनों को उनकी टीम ने उस समय धर दबोचा जब वह  लोग किसी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में हैं। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में उपरोक्त बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लोग पलवल,फरीदाबाद,गुरुग्राम व उत्तरप्रदेश में लूट, हथियारों के बल पर लूटने, हत्या कीकोशिश ,वाहनों की चोरी करने व फिरौती मांगने जैसे 10 वारदातों को करना कबूल किए हैं। इनके कब्जे से दो देशी कब्जे ,12 जिंदा कारतूस व उत्तरप्रदेश से लूटी हुई एक ब्रेजा कार बरामद किए हैं।  उनका कहना हैं कि दोनों ही बदमाश नौवीं फेल हैं और उम्र 19 साल हैं जोकि एक सामान हैं।

Related posts

हरियाणा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. रणदीप पूनिया ने आज गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

बीजेपी नेता सुखबीर खटाना की हत्या उसकी दूसरी पत्नी के भाई चमन ने करवाई थी, एक आरोपित अरेस्ट -वीडियो।

Ajit Sinha

श्रीमद्भागवत महापुराण कल्पवृक्ष से भी बढक़र माना गया : आचार्य बालयोगी जी महाराज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x