Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद राष्ट्रीय

इटली के मिलान शहर के कांफ्रेंस हॉल, शेराटन होटल में सम्पन्न ‘विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ’ की विशेष आम सभा में संतोष अग्रवाल ने भाग लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शनिवार  को इटली के मिलान शहर के कांफ्रेंस हॉल, शेराटन होटल में सम्पन्न ‘विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ’ की “विशेष आम सभा” में फरीदाबाद के संतोष कुमार अग्रवाल ने भाग लिया। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ के महासचिव श्री तारकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार  को इटली के मिलान शहर में “वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग आर्गेनाईजेशन” की “विशेष आम सभा” बुलाई गई थी, जिसमें भाग लेने के लिए भारत देश से ‘वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संतोष कुमार अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में भारत से एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर  संतोष कुमार अग्रवाल ने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया।



राष्ट्रीय अध्यक्ष  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि  इस आम सभा में मुख्य रूप से वर्ल्ड प्रेजिडेंट का चुनाव होना था, इस आम सभा में मुख्य रूप से विभन्न देशों के 51 प्रतिनिधि एंव अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।  इस आम सभा में ‘यूरोपियन किकबॉक्सिंग महासंघ’ के अध्यक्ष रॉय बेकर (आयरलैंड)  को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. श्री अग्रवाल ने  रॉय बेकर के अध्यक्ष बनने पर उन्हें पूरे वाको इंडिया किकबॉक्सिंग परिवार की तरफ से बधाई दी है एवं आशा व्यक्त की है कि  उनके कुशल मार्गदर्शन में पूरे विश्व में किकबॉक्सिंग खेल का और अधिक समुचित विकास होगा। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि  इस दौरान भारत में किकबॉक्सिंग खेल के और अधिक विकास एवं प्रचारित, प्रसारित एवं तकनिकी दृष्टिकोण से और अधिक सशक्त बनाने के लिए उनकी विशेष बैठक वहां आए  हुए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ हुई जिनमें प्रमुख हैं: रूस, मौरीसस, कज़ाख़स्तान, इस्टोनिया, जॉर्डन, तुर्की, उक्रैन एवं सर्बिआ आदि हैं. उन्होंने कई देशों के मुख्य प्रशिक्षकों को भी भारत आने का न्योता दिया. संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि  वर्तमान में किकबॉक्सिंग खेल 128 देशों में खेला जाता है और वहां पर इसका राष्ट्रीय संगठन भी है, अभी हाल ही में दिनांक 30 नवंबर 2018 को टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी खेलों की शीर्ष संस्था “अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति” की ‘कार्यकारिणी बैठक’ में किकबॉक्सिंग खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गनिज़ाशन्स’ को मान्यता दे दी है, भारत में भी यह खेल काफी लोकप्रिय हो रहा है और लगभग सभी राज्यों में इसकी मान्यता प्राप्त इकाई काम कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आज अचानक लगी भयंकर आग-देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तीन पीढ़ियों की देशसेवा का गौरव: सेवानिवृत्त होने पर गांव चीरसी में ऐतिहासिक स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महिला अपने प्रेमी से घर में पति को गोली मरवाने के आरोप में अरेस्ट। महिला गई जेल , प्रेमी एक दिन के रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x