Athrav – Online News Portal
मध्य प्रदेश

मधयप्रदेश :मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छ‍िंदवाड़ा में कांग्रेस सेवादल के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई,सरकार को शिवराज की चेतवानी।

मध्य प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या पर बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर मध्य प्रदेश में धरने और प्रदर्शन भी हुए. अब ये मामला गंभीर होता जा रहा है. मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छ‍िंदवाड़ा में कांग्रेस सेवादल के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. कांग्रेस सेवादल के पदाध‍िकारी की हत्या के बाद अभी तक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज स‍िंह चौहान ट्व‍िटर पर लगातार बदला लेने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस सेवादल के परासिया ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यदुवंशी की मंगलवार देर रात धारदार हथियार से अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी । बताया जा रहा है क‍ि कांग्रेस नेता यदुवंशी मंगलवार रात लगभग 12 बजे परासिया ईडीसी कैम्प अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान रेलवे पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने चलती बाइक पर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजेन्द्र अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया।  हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए. मामला परासिया थाने का है। महज 7 द‍िनों में  4 राजनीत‍िक हत्याओं और बीजेपी नेताओं पर हमलों का मामला जोर-शोर से उठा था। बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को बेरहमी से हत्या के बाद  बीजेपी ने इन हत्याओं को राजनीत‍िक करार द‍िया है और इसके ख‍िलाफ वह सड़कों पर उतर आई थी । 

उससे पहले गुना में परमाल कुशवाह, मंदसौर नगर पालिका के दो बार अध्यक्ष रहे बीजेपी के नेता प्रहलाद बंधवार,  इंदौर में कारोबारी और बीजेपी नेता संदीप अग्रवाल का मर्डर हो चुका था ।  इ सके ख‍िलाफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश स‍िंह और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श‍िवराजस‍िंह चौहान ने ट्विटर पर कांग्रेस के ख‍िलाफ जंग छेड़ दी थी. इसके बाद गणतंत्र द‍िवस पर खुजनेर में बच्चों पर हमला हुआ था. इस पर श‍िवराज ने ट्वीट क‍िया है क‍ि हमारी लड़ाई उनसे है जो समाज में अराजकता और आतंक फैलाना चाहते हैं, उनको हम क‍िसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, यद‍ि दोष‍ियों पर 7 द‍िन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन क‍िया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा,दिग्विजय सिंह   

Ajit Sinha

साहब को रिश्वत के तौर पर भैंस सौंपने के लिए दफ्तर पहुंची महिला. तहसीलदार हुआ आग बबूला 

Ajit Sinha

खरगे और राहुल बोले-मोदी सरकार ने ट्रेड डील के जरिए देश की संप्रभुता और किसानों के हितों को अमेरिका के पास गिरवी रखा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x