Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में 70 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : 70 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर आज ग्रीन फील्ड कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। आज के इस शिविर में कुल 30 यूनिट ब्लड एकत्रित की गई। इस रक्दान शिविर का उद्घाटन ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने किया। आयोजक प्रदीप चौधरी अब 78 यूनिट और रक्दान शिविर के जरिए 100 यूनिट ब्लड दान कर चुके हैं।

आयोजक प्रदीप चौधरी का कहना हैं कि आज 70 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में और अपनी माता ए. एस देवी व पिता सतबीर सिंह की याद में ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक रक्दान शिविर का आयोजन किया जिसमें कुल 30 यूनिट ब्लड एकत्रित की गई।  उनका कहना हैं कि वर्ष 1992 के जनवरी महीने में मेरी माता ए. एस. देवी व पिता सतबीर सिंह की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी,जब वे उन दिनों को याद करते हैं, तो उस वक़्त का सीन आज भी उनके  आंखों के सामने आ जाता हैं, फिर मेरा दिल कहता हैं कि इस जिंदगी पर अपना जोर नहीं हैं, जब तक मेरी जिंदगी हैं, किसी ने किसी के काम तो आ जाए। इस सोच के साथ उन्होनें रक्तदान दान देना शुरू कर दिया। अब तक वह कुल 78 यूनिट ब्लड शिविर के जरिए दे चुके हैं और रक्दान शिविर लगा कर कुल 100 यूनिट ब्लड दे चुके हैं। उनकी इस कोशिश से किसी भी शख्स की जिंदगी बच जाती हैं और उनके और उनके परिजनों  के  चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं तो उन्हें बहुत ख़ुशी होगी।

Related posts

हरियाणा सरकार राज्य भर में अपने कर्मचारियों को चार कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल जज संदीप सिंह की अदालत ने एक आईएएस सहित नगर निगम के चार अधिकारीयों को 3 -3 महीने की सजा सुनाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फाउंडेशन ऑफ़ मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग पीएचडी करते समय खास बातों को ध्यान रखना चाहिए इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, डॉ ज्योति राणा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x