Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जो व्यक्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं,कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जो व्यक्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं। यह बात एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कही। वह यहां सेक्टर 19 स्थित रामाकृष्णा मंदिर में आयोजित रजाई वितरण एवं भंडारा आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने जरूरतमंदों को रजाईयां वितरित कीं।

उन्होंने कहा कि समाज एक दूसरे के सहयोग से चलता है। आज हम दूसरे की मदद करेंगे तो कल हमें जरूरत पडऩे पर परमात्मा किसी न किसी रूप में अवश्य मदद करेंगें । सिंगला ने कहा कि जरूरत में किसी की मदद करने वाले हाथों को परमात्मा की कृपा मिलती है। उन्होंने कहा कि हम समाज में वही व्यवहार करते हैं जो हमें संस्कारों से प्राप्त होता है। इसलिए प्रयास करें कि आपका व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहे। इसी में मानवता निहित है। इस अवसर पर यहां हवन यज्ञ के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से लखन कुमार सिंगला का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डा आर डी बंसल, सीएम सेठी, प्रेम अरोडा, मुकेश बंसल, जगदीश गुप्ता, सीएस दलाल, महेश शर्मा, राममूर्ति शर्मा, ऊषा गौरी, सारी ङ्क्षबदल, कांता धीमान, नरेश ङ्क्षबदल, केएल नारंग, ओपी शर्मा, आरटीडी देव, सीनियर सिटीजन फोरम सेक्टर 19 के प्रधान जेएम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।



 

Related posts

फरीदाबाद: कस्टमर केयर पर गलत तरीके अपना नाम दर्ज करवा कर एक ऍप के जरिए आमजनों के बैंक खाते करते थे खाली- 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कौशल विकास केंद्रों के साथ-साथ 15 नई आईटीआई शुरू की है और 19 नई आईटीआई शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है, विपुल ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला का फोटो अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x