Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

प्रयागराज में अखाड़ों के शाही स्नान के साथ कुंभ मेले का आगाज हो चुका है. यह मेला आज से 48 दिनों तक चलेगा,12 करोड़ से लोगों के आने की उम्मीदें हैं।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से 48 दिनों (4 मार्च) तक चलने वाले कुंभ मेले 2019 की शुरुआत हो चुकी है, इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे हैं. आज करीब 12 अखाड़ा भी शाही स्नान करेगा, आज मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जा रहा है. जिसकी वजह से संगम तट पर श्रद्धालु और अधिक संख्या में पहुंचे हैं, कुंभ मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री समेत कई नेता शिरकत करेंगे,

प्रयागराज में भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं, कुंभ 3200 हेक्टेअर से अधिक भूमि पर हो रहा है और इसमें 12 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. यहां चप्पे-चप्पे पर 1200 सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे नजर रखी जा रही है. आतंकवादियों, अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की निगरानी के लिए ‘त्रिनेत्र ऐप’ का इस्तेमाल किया जा रहा है.



पूरे क्षेत्र को नौ जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है, यहां बीस हजार से अधिक पुलिसकर्मी, छह हजार होमगार्ड, 40 थाने, 58 चौकियां, 40 दमकल स्टेशन, केन्द्रीय बलों की 80 कंपनियां और पीएसी की 20 कंपनियां तैनात की गयी हैं. डीजीपी ने बताया कि किसी आतंकी गतिविधि से निपटने के लिए आतंकवाद रोधी स्क्वाड के कमांडो, बम निरोधक दस्ता ओर खुफिया एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है.

Related posts

नई दिल्ली:डॉक्टर्स के वेतन के मुद्दे पर भाजपा शासित एमसीडी कर रही है राजनीति – सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेगा रैली को संबोधित करते हुए सीधा लाइव देखें वीडियो में

Ajit Sinha

केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x