Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के एक दुकानदार ने समान का पैसा मांगा तो स्विफ्ट कार में आए 3 बदमाशों ने डंडों से उसका का पैर तोड़ डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में देर स्विफ्ट कार में सवार तीन लड़कों ने एक दुकानदार को लूटने के बाद उसके पैर तोड़ कर फरार हो गए। घायल दुकानदार को सेक्टर -16 के एक निजी अस्पताल में  ईलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं जहां पर घायल दुकानदार का इलाज चल रहा हैं। इस मामले में एसएचओ संदीप मोर की माने तो पीड़ित के ब्यान लेने के बाद आइओ ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं,पर उनकी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारी शुरू कर दी,पर वह लोग फरार हैं।



यश का कहना हैं कि उसके चाचा नरेश की नहरपार के चांदीवाली चौक के समीप एक खोखे में कोल्ड ड्रिंक के साथ आदि सामानों की दुकान हैं, रात के करीब साढ़े 10 बजे एक स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन लड़कें उसके चाचा नरेश के दुकान पर आए और दुकान से कुछ सामान ले लिया और सामान का पैसा जब चाचा नरेश ने उनसे मांगा तो तीनों लड़कों  ने उन्हें गंदी -गंदी गालियां  देने शुरू कर दिए, के बाद चाचा नरेश ने उन लड़कों को बोला कि सामान ले जाओ पर गंदी -गंदी गालियां मत दो , के बाद तीनों लड़कों  ने उन्हें दुकान अंदर जमकर पिटाई कर दी ,वह लोग उस वक़्त तक उन्हें  डंडो से मारते रहे हैं ,जब तक उसका पैर नहीं टूट गया। उनका कहना हैं कि इसके बाद वह लोग उनकी दुकान में तोड़फोड़ कर दिया और दुकान से केश लूट कर चलते बने,इस दौरान बदमाशों के स्विफ्ट  कार का नंबर नोट कर लिया, उस नंबर को  पुलिस को दे दिया गया हैं। इस मामले में खेड़ीपुल थाने के एसएचओ संदीप मोर का कहना हैं कि आरोपियों की पहचान हो गई हैं, को पकड़ने के लिए उनकी टीम  उसके घर पर कई बार छापा मारी कर चुकी हैं ,पर वह लोग अभी अपने घर से फरार हैं। पुलिस  ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं, जल्द ही इन बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया  जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मिला वीपावर एसएआर-100 की महिला सदस्यों का दल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ढोल वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बदले पीट -पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी कहती हैं तिगांव क्षेत्र में अपने पैसे खर्च करों, जेब से क्यों करे खर्च : गिरिराज शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x