Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आईएएस अधिकारी अनीता यादव ने नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला, कहा अवैध निर्माण व कब्जे बर्दाश्त नहीं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आईएएस अधिकारी अनीता यादव ने आज फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर  का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और प्रदेश सरकार की नीतियों को यथावत तेजी से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करा शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराना उनका प्रयास रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अनीता यादव इससे पूर्व भी फरीदाबाद नगर निगम के तीनों जनों की अलग अलग समय पर संयुक्त आयुक्त रह चुकी है आज निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने  के पश्चात अनीता यादव ने निगम के कर्मचारियों वे अधिकारियों का आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर एक टीम के रूप में काम करें,सरकार ने जो जनकल्याण कारी नीतियों बनाई हुई है इस टीम का यह प्रयास होना चाहिए कि उन नीतियों का फायदा आम जन तक पहुंचे अनीता यादव के अनुसार निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी



उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा आमजन के लिए खुले हैं और उन्होंने नगर निगम अधिकारियों का भी आह्वान किया कि वह लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत उनका निराकरण करें ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो उनके अनुसार शहर में अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अनीता यादव ने शहर के लोगों को  आहवान  किया कि वह शहर के नवनिर्माण में निगम प्रशासन का सहयोग करें और अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें ताकि निगम उनको बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकें

Related posts

डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के कामकाज की समीक्षा, ब्यूरो के कार्य में तकनीकी सुधार को लेकर दिए आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सूर्यग्रहण के दौरान होने वाले सामूहिक धार्मिक आयोजनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों द्वारा 210 करोड़ रुपए नहीं दिए जाने पर आज निगम प्रशासन ने निर्माणधीन सोसाईटी के 5 इमारतों को किए सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x