Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :इंडियन नेशनल लोकदल ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को देखते हुए आज सीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिले में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, छेड़छाड़, मारपीट, चैन स्नैचिंग की घटनाओं को रोका नही गया तो एक दिन इनैलो महिला प्रकोष्ठ पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21C फरीदाबाद पर ताला जड़ने का कार्य करेगी, यह शब्द आज महिला जिला अध्यक्ष कुमारी जगजीत कौर पन्नू ने डबुआ कॉलोनी की महिला के साथ हुए छेड़खानी के खिलाफ पुलिस द्वारा कारवाई न करके उल्टा शिकायत कर्ता के खिलाफ ही केश दर्ज करने के खिलाफ पुलिस आयुक्त कार्यालय पर सैकड़ों महिलाओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद ही नही पूरे हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं लेकिन यहां का पुलिस प्रशासन आंख बंद करके गूंगा व बहरा बना हुआ है।

PropellerAdsफरीदाबाद जिले के सांसद, मंत्री व विधायक सभी आरोपी को बचाने में लगे हुए हैं तथा शिकायत कर्ता को डरा धमका कर कारवाई को दबाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि यह तो अंगड़ाई है आगे बहुत लम्बी लड़ाई है, अगर प्रदर्शन करने बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो आने वाले समय में पुलिस के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ललित बंसल, प्रेम सिंह धनखड़, प. रोहताश पहलवान, उमेश भाटी, सन्तोष शर्मा, अजय भड़ाना, राजबाला शर्मा, माया देवी, सावित्री तंवर, विष्णु सूद, जीत सिंह डागर, मा. अमीचंद, भजनलाल नैन, हुनमान सिंह खींची, फतेह सिंह सैनी, दिनेश तंवर, संजय पांचाल, योगेश कुमार, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, ममता दहिया, रविन्द्र कौर, देबी वर्मा, राधिका इत्यादि के साथ-साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने बैठक में लगभग 2500 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने एसडीओ सहित मैनेजमेंट के खिलाफ लगाए जोरदार नारे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड, लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x